BJP के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा के अवतरण दिवस पर सीएम योगी सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं …

JP Nadda. birth day
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज अवतरण दिवस है। उनके अवतरण दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ सहित BJP के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी हैं।
CM योगी  ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा,”जनप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें एवं आपको समृद्ध एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।”

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ट्विटर पर लिखा,”विनम्र व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, ओजस्वी वक्ता, कुशल संगठनकर्ता, हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी  ट्विटर पर पोस्ट करके जेपी नड्डा को अवतरण दिवस  की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा,”विनम्र व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, ओजस्वी वक्ता, कुशल संगठनकर्ता, हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”

नितिन गडकरी ने ट्विटर पर लिखा,”BJP  के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा जी को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने ट्विटर पर लिखा,”भारतीय जनता पार्टी  के  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ त्रिपुरसुंदरी आपको दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन प्रदान करें। आपके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं।”

दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहली बार वर्ष  1993 के चुनाव में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। बतौर विधायक इन्होने वर्ष 1998 में अपना कार्यकाल दोबारा दोहराया। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, उन्होंने वर्ष 1994 से 1998 तक हिमाचल प्रदेश विधान सभा में अपने पार्टी समूह के नेता के रूप में कार्य किया।
वे अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और संसदीय मामलों के मंत्री थे। नड्डा को जून 2019 में भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 20 जनवरी 2020 को, उन्हें सर्वसम्मति से BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया और अमित शाह के उत्तराधिकारी के रूप में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका मिली थी।