दिल्ली में 3 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 4 लोग जिंदा जले !

दिल्ली में 3 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 4 लोग जिंदा जले !

नई दिल्ली. राष्ट्रीय की राजधानी से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। दिल्ली में 3 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 4 लोगों की जान चली गई है। भीषण आग की सूचना पर अफरातफरी में पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी आग बुझाने में जुटी है। ये घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी क्षेत्र की एक 3 मंजिला बिल्डिंग  में भीषण आग लग गई। 3 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 4 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गयी है। इमारत की ऊपरी फ्लोर में आग लगी है। अफरा तफरी में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, आग पर काबू पाने में जुटी हैं।