नासिक में हादसे के बाद बस में लगी भीषण आग,11 लोगों की झूलसकर मौत ,मुख्यमंत्री शिंदे ने मुआवजे की घोषणा

नासिक में हादसे के बाद बस में लगी भीषण आग,11 लोगों की झूलसकर मौत ,मुख्यमंत्री शिंदे ने की मुआवजे की घोषणा

Nashik Bus Fire: महाराष्ट्र के नासिक जिले में भीषण रोड एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। दरअसल दुर्घटना के बाद एक निजी बस में भीषण आग लग गई। जिस कारण से एक बच्चे समेत 11 लोगों की जलने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आग का शिकार कुल 25 लोग  हुए थे। इस एक्सीडेंट के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुआवजे की घोषणा की है।

मालूम हो कि एक निजी बस यवतमाल से मुंबई के लिए जा रही थी। यह दुर्घटना आज तड़के  करीब पांच बजे घटी है। बस का पहले एक्सीडेंट और फिर इसमें  भीषणआग लग लग गई। जिसके चलते कई यात्री इसकी चपेट में आ गए । जब यह एक्सीडेंट हुआ तो पैसेंजर सो रहे थे। जिसके कारण जानमाल का अधिक क्षति नहीं है। अब तक बस में आग लगने की वजह से 11 लोगों की मृत्यु हुई है। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुआवजे की घोषणा की है। शिंदे ने पांच-पांच लाख रुपए की धनराशि देने का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक , इस बस में 45 पैसेंजर सवार थे। मृतकों में एक बच्चे भी है। अचानक बस में भीषण आग लगने से किसी को भी संभलने का थोड़ा भी समय नहीं मिला और बस देखते ही देखते आग के दहकते गोले में तब्दील हो गई । इस एक्सीडेंट में घायलो का सरकारी और निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

Previous articleकेंद्रीय गृहमंत्री ने BSF को पाक से आने वाले ड्रोन पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश
Next articleइंडियन एयर फोर्स की 90 वीं एनवर्सरी आज, चंडीगढ़ में एयर शो में 84 फाइटर जेट दिखाएंगे अपना शौर्य और पराक्रम