Media.AI Book: क्या AI मीडिया के लिए खतरा है या टूल? नई किताब में भविष्य की साफ तस्वीर

Media.AI Book: क्या AI मीडिया के लिए खतरा है या टूल? नई किताब में भविष्य की साफ तस्वीर

मीडिया और कंटेंट इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर चल रही बहस के बीच एक नई किताब चर्चा में है। Media.AI- AI, Algorithms, and the Future of Media को मीडिया से जुड़े पेशेवरों, छात्रों और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ पुस्तक माना जा रहा है।

AI को न खतरा बताया, न चमत्कार

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हेमंत कुमार पांडेय और वरिष्ठ मीडिया शिक्षिका डॉ. प्रभात दीक्षित की इस पुस्तक में कहा गया है कि AI मीडिया के लिए न तो कोई खतरा है और न ही कोई जादुई समाधान। लेखकों के अनुसार, AI एक टूल है, जिसका इस्तेमाल समझदारी, जिम्मेदारी और पेशेवर विवेक के साथ किया जाना चाहिए।

न्यूज़रूम में एल्गोरिद्म की बढ़ती भूमिका

पुस्तक में बताया गया है कि किस तरह एल्गोरिद्म अब खबरों के चयन, हेडलाइन तय करने, ऑडियंस टार्गेटिंग और कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। न्यूज़रूम ऑटोमेशन, डेटा जर्नलिज्म, फैक्ट-चेकिंग टूल्स, डीपफेक और सिंथेटिक कंटेंट जैसे विषयों को उदाहरणों के साथ समझाया गया है।

मानवीय विवेक रहेगा जरूरी

लेखक मानते हैं कि तकनीक भले ही तेजी से आगे बढ़ रही हो, लेकिन संपादकीय समझ, मानवीय संवेदनाएं और नैतिक निर्णयों का महत्व भविष्य में भी बना रहेगा। पुस्तक इस सवाल पर भी विचार रखती है कि क्या एल्गोरिद्म भविष्य में संपादक की भूमिका निभा सकता है, और इस निष्कर्ष पर पहुंचती है कि मानवीय विवेक का कोई विकल्प नहीं।

छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी

प्रिंट, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट मीडिया में AI के प्रभाव को सरल भाषा में समझाया गया है। पीआर और विज्ञापन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए भी इसमें उपयोगी जानकारियां दी गई हैं, ताकि गैर-तकनीकी पाठक भी विषय को आसानी से समझ सकें।

लंदन स्थित ब्लूरोज पब्लिकेशन से प्रकाशित यह पुस्तक अमेज़न, किंडल, फ्लिपकार्ट, गूगल बुक और प्रकाशक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कुल मिलाकर, ‘Media.AI’ मीडिया इंडस्ट्री के मौजूदा बदलावों और भविष्य की चुनौतियों को समझने में सहायक पुस्तक के रूप में सामने आई है।