वीडियो: कार्टून बने बिग बी ने छिदवा ली जीभ, परेशान हैं कैसे करें दातून?

राजसत्ता एक्सप्रेस, एंटरटेंमेन्ट डेस्क।  मेगास्टार और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन फैन्स को एंटरटेन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलेब्रिटीज में शामिल बिग बी ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो काफी मजेदार है, लेकिन एक चीज जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है वो ये कि बिग बी ने अपनी जुबान छिदवा ली है।

सच में नहीं। दरअसल बिग बी इस वीडियो में अलग-अलग तरह के चेहरे बनाते दिख रहे हैं जो काफी मजेदार हैं। वीडियो पोस्ट करके बिग बी ने लिखा है, ‘कहा था मैंने कुछ दिन पहले, बनेंगे सब cartoon

जीभ में piercing करवा लिए हैं, कैसे करें दातून?  इधर से देखें, उधर से देखें, चुम्भन प्यार का लेलें आँख जो मारी उसी को देखें, Angry look न देखें!’

फैन्स के साथ फिल्म और टीवी स्टार्स को भी बिग भी का ये अंदाज भा गया है और वे सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें, तो बिग बी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रहास्त्र’ में दिखेंगे। इसके अलावा वो ‘झुंड’, ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘चेहरे’ में भी नजर आएंगे।