Meghalaya: शिलांग में गरजे PM मोदी- डंके की चोट पर सीमा पर हो रहा है निर्माण कार्य

शिलांग में गरजे PM मोदी- डंके की चोट पर सीमा पर हो रहा है निर्माण कार्य

Meghalaya: देश के पीएम नरेंद्र मोदी नॉर्थईस्ट स्टेट मेघालय की यात्रा पर हैं. शिलॉन्ग में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज डंके की चोट पर सीमा पर नई सड़कें, नई टनल, नए ब्रिज, नई रेल लाइन, नए एयर स्ट्रिप बनाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है. जो सीमा से सटे गांव कभी वीरान हुआ करते थे, हम उन्हें वाइब्रेंट बनाने में जुटे हैं. काफी समय तक भारत में ये सोच रही है कि सीमा क्षेत्र में विकास होगा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो दुश्मन को लाभ होगा. पहले की सरकार इसी सोच के चलते पूर्वोत्तर समेत देश के सभी बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर नहीं हो पाई.

कई दशकों तक जिन पार्टियों की सरकारें रहीं, उनकी पोर्वोत्तर के लिए Divide सोच थी और हम डिविजन को दूर करने का मकसद लेकर आए हैं। भिन्न -भिन्न समुदाय हो या फिर भिन्न -भिन्न क्षेत्र, हम हर प्रकार के विभाजन को दूर कर रहे हैं। बीते 8 सालों में उत्तर-पूर्व के डेवलपमेंट से संबंधित  अनेक रुकावटों को हमने रेड कार्ड दिखा दिया है। भ्रष्टाचार, भेदभाव, भाई-भतीजावाद, हिंसा, परियोजनाओं को लटकाना, भटकाना, वोट बैंक की सियासत को बाहर करने के लिए हम ईमानदारी से प्रयासरत हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “पिछले आठ वर्षों में कई संगठनों ने हिंसा का मार्ग छोड़ा. प्रदेश सरकार के साथ मिलकर स्थितियों को सुधारा जा रहा है ताकि AFSPA की आवश्कता न पड़े. पूर्वोत्तर मात्र सीमा क्षेत्र नहीं है. दूसरे देशों से व्यापार भी यहीं से होता है. बार्डर से सटे गांव पहले वीरान हुआ करते थे, हम उन्हें वाइब्रेंट बनाने में जुटे हैं.”