पटाखे फोड़ने वाले एंटी-नेशनल! देशभर में बैन की मांग पर मेनका गांधी का बड़ा बयान

पटाखे फोड़ने वाले एंटी-नेशनल! देशभर में बैन की मांग पर मेनका गांधी का बड़ा बयान

देशभर में खासकर ठंडों के समय में लोग प्रदूषण के कारण खासे परेशान रहते हैंराजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाको में लोगों को ठंडी के समय खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस समय प्रदूषण का स्तर काफी हाई होता हैइसी पर लगाम लगाने के लिए बीजेपी नेता मेनका गांधी ने देशभर में पटाखों पर बैन लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद ही प्रदूषण बढ़ा है. उन्होंने यहां तक कहा कि पटाखे फोड़ने वाले एंटी-नेशनल हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को वायु प्रदूषण को रोकने के लिए देश में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरे देश में बैन लगाने की वकालत की हैमीडिया से बातचीत के दौरान गांधी ने कहा कि नई दिल्ली में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण पटाखे फोड़ना है.

पटाखे फोड़ने वाले एंटी-नेशनल– मेनका गांधी

मेनका गांधी ने कहा “अगर आप दो रातों में 800 करोड़ रुपये के पटाखे फोड़ेंगेतो हवा का क्या होगा? पटाखों पर पूरे देश में बैन लगना चाहिए.” जो लोग पटाखे फोड़ते हैं, उन्हें “एंटी-नेशनल” कहा जाना चाहिए क्योंकि उनकी हरकतों से सभी परेशान हो रहे हैंउन्होंने कहा कि सरकार से सब कुछ उम्मीद करने के बजायलोगों को भी प्रदूषण को रोकने के लिए एक आंदोलन शुरू करना चाहिए.

रोजगार के लिए गौ-तस्करी ठीक नहीं- मेनका गांधी

मेनका गांधी ने गौ-तस्करी पर बातचीत करते हुए कहा कि ओडिशा और बिहार से लाखों गायों की तस्करी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में की जा रही है. इसे रोकना हमारी ज़िम्मेदारी है. एक भी गाय बूचड़खाने में नहीं जानी चाहिए.

बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, जब बीजेपी सत्ता में आई, तो मुझे उम्मीद थी कि यह बीफ़ एक्सपोर्ट बंद कर देगी क्योंकि यह उनके घोषणापत्र में था. लेकिन, दुर्भाग्य से, यह अभी तक बंद नहीं हुआ है. आगे कहा कि हम सिर्फ़ रोज़गार के लिए ऐसा नहीं होने दे सकते हैं.