यूपी में पारा 42 के पार, आज हो सकती है हल्की बारिश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से मौसम अचानक तब्दीली आएगी। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बदली छायी रहेगी। कुछ जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश व अंधड आएगा। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम के करवट लेने के कारण तापमान में भी चार से पांच डिग्री तक गिरावट रहेगी। इससे 42 से अधिक तापमान से जूझ रहे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने इस परिवर्तन का कारण पश्चिमी विझोभ के साथ ही राजस्थान व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र है।

सोमवार को तेज धूप के कारण राजधानी का तापमान बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यहां पर न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। गर्मी के कारण लोग काफी परेशान हो गये। दोपहर में तेज धूप के कारण खुले में चलने वाले लोग पेड़ों की छांव तलासते दिखे। सोमवारको प्रयागराज जनपद सबसे अधिक गर्म रहा। यहां का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। बांदा जनपद दूसरे नम्बर पर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

चुनाव न लड़ने पर उमा भारती का दिलचस्प बयान, बोली- हनुमान, शिवाजी और चे ग्वेरा से प्रभावित होकर लिया निर्णय

झांसी, इटावा, बनारस, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, बलिया, चुर्क, कानपुर, लखीमपुर खीरी, उरई, हमीरपुर व अलीगढ में भी तेज धूप निकली और अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 16 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर जनपदों में धूल भरी आंधी आएगी। हवा की स्पीड 60 से 70 किमी प्रति घंटे रहेगी।

कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बरसात भी होगी। 17 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बरसात के साथ ओले भी गिरेंगे। लखनऊ व अन्य जनपदों में भी हल्की बरसात होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री से भी नीचे जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles