गांधी परिवार और पूर्व पीएम पर मंत्री कौशल किशोर ने दिया विवादित बयान, बोले- जवाहर लाल नेहरू पीते …..

गांधी परिवार और पूर्व पीएम पर मंत्री कौशल किशोर ने दिया विवादित बयान, बोले- जवाहर लाल नेहरू पीते …..

kaushal kishore statement on Jwaharlal nehru: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू(Jawahar Lal Nehru) और गांधी परिवार को लेकर अक्सर कई विवादित बयान सुनने को मिलते रहते हैं. इसी बीच अब केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर ने भी एक विवादित बयान दे डाला है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि गांधी परिवार का एक लड़का और स्वयं पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू नशा करते थे. अब उनके इस स्टेटमेंट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.

राजस्थान के भरतपुर में नशा मुक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि, “जवाहर लाल नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे और महात्मा गांधी जी का एक लड़का नशा करता था. अगर आप पढ़ेंगे और देखेंगे तो पता चल जाएगा.” कौशल किशोर ने आगे कहा कि इस तरह से नशे की दुनिया ने पूरी तरह से हमारे देश पर डाका डाल दी है. हमारा सभी आग्रह है कि नशे से होने वाली क्षति और इससे होने वाली मौतों का भय लोगों में पैदा करें, इससे जैसे जहर की दुकानें नहीं हैं वैसे ही नशे का दुकाने भी बंद हो जाएंगीं.

नशा मुक्ति पर आयोजित इस प्रोग्राम के दौरान कौशल किशोर ने इस बात पर बल दिया कि किसी भी हाल में भारत को नशे की लत से झुटकारा दिलाना होगा. इसके लिए उन्होंने जनता से आगे आने की अपील की. इतना ही नहीं कुछ दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नशे की लत को लेकर अपने परिवार का भी जिक्र किया.