मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने दो दिन की रिमांड पर भेजा

मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने दो दिन की रिमांड पर भेजा
प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार यानी आज पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को अरेस्ट कर लिया। बताया गया है कि उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले के केस  में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उन्हें स्थानीय कोर्ट के सामने पेश करने के लिए ले जाया गया। एक दिन पूर्व  ही उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छपा मारा था । इस रेड में लगभग 20 करोड़ रुपये मिलने की पुष्टि की गई थी। 

बताया जा रहा है कि मामले में मजिस्ट्रेट नीलम शशि कुजूर ने कोलकाता के बैंकशाल अदालत में सुनवाई की। हालांकि, पार्थ को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत नहीं किया गया। मजिस्ट्रेट ने कहा कि चूंकि यह एक स्पेशल केस है, यह इस कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। इसके बाद अदालत ने पार्थ को दो दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय के  हिरासत में भेज दिया। अब पार्थ चटर्जी सोमवार को सुबह 10.30 बजे स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।