मिशन मंगल: एक महीने बाद भी थम नहीं रही ‘मिशन मंगल’ की रफ्तार, कमाए 200 करोड़

मिशन मंगल
मिशन मंगल

28 साल के इंतजार के बाद वह दिन आ ही गया जिसका अक्षय कुमार को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज के 4 हफ्तों बाद ने कमाई के मामले में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म ने भारत में 200.16 करोड़ कमा लिए हैं। इसी के साथ अक्षय कुमार के करियर की यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ये पहली फिल्म बन गई है। मिशन मंगल की शानदार कमाई ने एक बार फिर अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस का खिलाड़ी साबित किया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- ”मिशन मंगल ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये अक्षय कुमार की पहली डबल सेंचुरी है। मिशन मंगल ने चौथे हफ्ते में शुक्रवार को 73 लाख, शनिवार को 1.40 करोड़, रविवार को 2.10 करोड़, सोमवार 61 लाख, मंगलवार 1.01 करोड़, बुधवार 54 लाख, गुरुवार को 63 लाख कमाए. मिशन मंगल ने 3 दिन में 50 करोड़, 5 दिन में 100 करोड़, 11 दिन में 150 करोड़ और 29 दिन में 200 करोड़ कमाकर अक्षय कुमार को उनकी सबसे बड़ी हिट दी है।”

मिशन मंगल ने तोड़ा सलमान खान का ये रिकॉर्ड –

मिशन मंगल को 15 अगस्त के दिन रिलीज किया गया था। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सलमान खान की मूवी ”एक था टाइगर” थी। सलमान-कटरीना की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 198.78 करोड था। जिसे मिशन मंगल ने 200 करोड़ कमाकर तोड़ दिया है।

मिशन मंगल फिल्म इसरो के मंगल अभियान की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।  फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है। मूवी को क्रटिक्स ने भी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। मिशन मंगल के बाद अक्षय कुमार की कई और फिल्में पाइपलाइन में हैं।