मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी, अभी त्रिशंकु विधानसभा जैसे हालात

Auto Draft

आइजोल। मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए। अब आज बारी पूर्वोत्तर के अहम राज्य मिजोरम की है। मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के चुनाव नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। इस राज्य में किसकी सरकार बनती है, इसे जानने और पल-पल की अपडेट्स पाने के लिए यहां हमारे साथ जुड़े रहिए।

-मिजोरम विधानसभा चुनाव में अभी के रुझानों के हिसाब से जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडपीएम) के 15 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सत्तारूढ़ एमएनएफ के 11 और कांग्रेस के 10 प्रत्याशी आगे हैं। बीजेपी का 2 प्रत्याशी अभी आगे है। अन्य 2 सीट पर आगे हैं। इस तरह यहां त्रिशंकु विधानसभा की अभी स्थिति दिख रही है। मिजोरम में बहुमत का आंकड़ा 21 सीट का है।

-साल 2018 में एमएनएफ ने मिजोरम में 26 सीट हासिल की थीं। कांग्रेस को 5, जेडपीएम को 8 और बीजेपी को 1 सीट मिली थी। इस बार एमएनएफ, कांग्रेस और जेडपीएम ने सभी 40 सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। बीजेपी ने 23 सीटों पर ही चुनाव लड़ा है।

-मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू। पहले पोस्टल बैलट गिने जाएंगे और फिर ईवीएम से काउंटिंग होगी।

सुबह 8 बजे से मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी। मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। 80.66 फीसदी वोटरों ने यहां वोट डाले थे। मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर 18 महिलाओं समेत 174 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।