मनरेगा मजदूरों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, मजदूरी की दरों में 3 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी

मनरेगा मजदूरों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, मजदूरी की दरों में 3 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा के जरिए रोजगार हासिल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा के तहत मजदूरी की दर में इजाफा किया है। अलग-अलग राज्यों के लिए मनरेगा की मजदूरी की दर मे 3 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मनरेगा की नई मजदूरी दरों का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

मनरेगा के तहत मजदूरी की ताजा दरें वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए है। यानी अगले साल 31 मार्च को मनरेगा मजदूरों को इस दर पर ही काम मिलेगा। अगर केंद्र सरकार चाहे, तो योजना की मजदूरी दरों को बीच में भी बढ़ा सकती है। मनरेगा के लिए मजदूरी की नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। हरियाणा के लिए सबसे ज्यादा मनरेगा मजदूरी की दर तय हुई है। हरियाणा में अब हर मनरेगा मजदूर को हर रोज 374 रुपए के हिसाब से दिया जाएगा। तमाम और राज्यों में भी मनरेगा की नई मजदूरी दरों को 300 रुपए से ज्यादा रखा गया है। किस राज्य में मनरेगा की मजदूरी के लिए कितनी दर मिलेगी, ये आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं।

केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से मनरेगा मजदूरी की ताजा दरों के नोटिफिकेशन को देखें, तो यूपी और उत्तराखंड में दरों में सिर्फ 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। गोवा में मनरेगा की मजदूरी दरों को 10.6 फीसदी बढ़ाया गया है। किसान आंदोलन करने वाले संगठनों ने बीते दिनों मनरेगा की मजदूरी दरों को बढ़ाने की मांग भी की थी। मनरेगा की ताजा दरों से लाखों कामगारों को फायदा होगा।

Previous articleकंगना और ममता बनर्जी पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और BJP के दिलीप घोष, EC ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Next articleभारत की डांट का नहीं पड़ा असर, अब कांग्रेस के फ्रीज अकाउंट पर बोला अमेरिका