Monsoon session 2022: कांग्रेस के 4 सांसदों हुए बहाल , ढर्रे पर आई संसद की कार्यवाही

कांग्रेस के 4 सांसदों हुए बहाल , ढर्रे पर आई संसद की कार्यवाही
काफी बवाल के बीच लोकसभा ने कांग्रेस के 4  सदस्यों का का सस्पेंशन रद्द करने के प्रस्ताव प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। जिन सासंदों का सस्पेंशन रद्द किया गया है उनमें मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, ज्योतिमणि और राम्या हरिदास का नाम शामिल है। निलंबन वापस लिए जाने के साथ ही मानसून सत्र में लोकसभा के अंदर बीते कई दिनों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया। गौरतलब है  कि लोकसभा में कई विषयों पर बवाल के दौरान तख्तियां दिखाकर  विरोध प्रदर्शन करने और आसन की अवमानना करने के मामले में बीते 25 जुलाई को कांग्रेस के इन 4 सांसदों  को चालू सत्र के शेष दिनों के लिए सदन की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया गया था।

संसद का मानसून सत्र प्रारंभ होने के बाद से ही दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामे की आहुति चढ़ रही है। विपक्ष सरकार पर गंभीर विषयों पर बातचीत न कराने का आरोप लगा रहा है। हालांकि सोमवार को कांग्रेस सासंदों का सस्पेंशन वापस लिए जाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही वापस ढर्रे पर आई। लोकसभा ने आज दोपहर कांग्रेस सांसदों के निलंबन को वापस लेने के बाद महंगाई पर चर्चा शुरू कर दी।
इससे पूर्व सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बार रोकनी करनी पड़ी। दो बार स्थगन के बाद दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन उपाध्यक्ष भुवनेश्वर कालिता ने जरूरी  दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके तत्काल बाद विपक्षी दलों के सदस्यों ने महंगाई और ईडी के दुरुपयोग के मसले को लेकर बवाल शुरू कर दिया।