morbi cable bridge: मोरबी ब्रिज हादसे में 130 से अधिक की गई जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मोरबी ब्रिज हादसे में 130 से अधिक की गई जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात के मोरबी जनपद में माच्छू नदी में बीते कल शाम सस्पेंशन ब्रिज टूटने से अब तक लगभग 141 लोगों की जान जा चुकी है। गुजरात इनफॉर्मेशन डिपार्टमेंट ने कहा कि तकरीबन 177 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। 19 लोगों का उपचार चल रहा है। थल सेना, नौसेना, वायुसेना, NDRF और फायर ब्रिगेड तलाशी अभियान चला रहे हैं। NDRF की पांच टीमें माछू नदी में गिरे लोगों का रेस्क्यू करने के लिए रात भर काम कर रही हैं। भारतीय सेना के मेजर गौरव ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।  सेना रात में लगभग 3 बजे यहां पहुंची थी। हम डेड बॉडी को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। NDRF की टीमें और दमकल विभाग को भी राहत और बचाव अभियान में लगाया गया है।

अफसरों के अनुसार यह ब्रिज लगभग 100 साल पुराना बताया जा रहा है। ब्रिज को मरम्मत के पश्चात हाल ही में लोगों के लिए चालू किया गया था। अफसरों ने कहा कि आम जनता के लिए चार दिन पूर्व ही फिर से खोले गए इस ब्रिज पर लोगों का जन सैलाब था । उन्होंने बताया कि केबल सस्पेंशन ब्रिज शाम लगभग साढ़े छह बजे टूट गया।

प्रशासन के द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। इसके अतिरिक्त  घायलों के उपचार के लिए मोरबी और राजकोट अस्पताल में आपातकाल वार्ड बनाया गया है।