हैरान करने वाली खबर, इस देश में लॉकडाउन से मच्छरों का आकार बढ़ गया चार गुना!

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजसत्ता एक्सप्रेस। दुनिया भर में कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है। इस दौरान लॉकडाउन के फायदे भी दिखाई दिए, लेकिन कुछ अजीबोगरीब नुकसान भी देखने को मिला। ऐसा ही एक विचित्र नुकसान स्पेन के एक द्वीप में देखने को मिला। जहां लॉकडाउन की वजह से मच्छरों का आकार चार गुना बढ़ गया। इतना ही नहीं, मच्छरों की संख्या में भी बहुत ही तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। यहां तक की कीड़े-मकौड़ों की आबादी में भी इजाफा हुआ है।

बढ़ गया चार गुना आकार

स्पेन के इस द्वीप का नाम इबिजा (Ibiza) है। इस द्वीप पर इतने बड़े आकार और इतने ज्यादा मच्छर हो गए हैं कि स्थिति ये हो गई है कि सरकार का ध्यान कोरोना के खतरे से हटकर अब मच्छरों की तरफ चला गया है। मच्छरों का आकार सामान्य से चार गुना ज्यादा देखकर स्वास्थ्य कर्मचारी भी हैरान रह गए हैं। इतना ही नहीं, यहां एक खतरनाक मच्छर पहुंच गया है।

स्वीमिंग पूल बन गया मच्छरों का घर

कहा जा रहा है कि इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह लॉकडाउन है। कहा जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण कई होटल्स के स्वीमिंग पूल बंद पड़े थे, जिस वजह से वो गंदे हो गए थे। इस कारण मच्छर पनपते चले गए। इस वजह से उन घरों में भी मच्छर पनपते चले गए, जो घर खाली पड़े थे। इबिजा द्वीप पर तटीय और खूबसूरत पर्यटन स्थल होने की वजह यहां कई होटल्स हैं। जिसमें कई होटल्स में स्वीमिंग पूल्स हैं। जो लॉकडाउन के दौरान बंद पड़े हैं। इन स्वीमिंग पूल्स में मच्छरों ने अपना घर बना लिया है।

अब ये समस्या सामने आने के बाद इबिजा प्रशासन मच्छरों की सफाई के काम में जुट गई है। यहां सबसे ज्यादा दिक्कत वाली बात ये है कि यहां सामान्य मच्छरों से ज्यादा खतरनाक एशियन टाइगर मच्छर भी पनप गए हैं। इस बीच इबिजा काउंसिल एनवॉयरनमेंट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने लोगों से अपील की है कि वो नियमित अपने
स्वीमिंग पूल्स की सफाई करें।

इस दौरान इबिजा प्रशासन ने उन मकान मालिकों से भी संपर्क किया है, जो अपने घरों को छोड़कर कहीं और रहते हैं। प्रशासन ने उनसे कहा है कि हम किसी के निजी स्वीमिंग पूल्स की सफाई नहीं करा सकते हैं। प्रशासन ने अब स्वीमिंग पूल्स के क्लोरीफिकेशन का काम शुरू करवा दिया है।