Gadar -2 का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज,बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखाई देंगे सनी देओल और अमीषा पटेल !

Gadar -2 का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज,बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखाई देंगे सनी देओल और अमीषा पटेल !
नई दिल्ली। सनी देओल और अमीषा पटेल 20 वर्ष पश्चात  गदर: एक प्रेम कथा’ की अगली कड़ी में बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी करेंगे, जो साल  2001 में रिलीज हुई सबसे अधिक  कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। ‘गदर 2’ निर्देशक अनिल शर्मा और जी स्टूडियो भी संग आएंगे। फिल्म में शर्मा के बेटे, अभिनेता उत्कर्ष शर्मा भी हैं, जो ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में  सनी देओल और अमीषा  पटेल द्वारा निभाए गए पात्रों के बच्चे के रूप में दिखाई दिए थे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

इस फिल्म के शीघ्र ही रिलीज होने का प्लान  है, अभी ‘गदर 2’ के प्लॉट को गुप्त रखा गया है। मूल फिल्म ब्रिटिश भारतीय सेना द्वितीय विश्व युद्ध के अनुभवी बूटा सिंह और विभाजन की पृष्ठभूमि के विरुद्ध  जैनब नाम की एक युवा मुस्लिम महिला के मध्य  दुखद प्रेम कहानी पर आधारित है।

बताते चलें कि बीते दिन सनी देओल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने एक पोस्टर भी साझा  किया। इस पोस्टर पर लिखा था ‘2 और एक लाइन लिखी थी.. The Katha Continue..’ इसके बाद से ही फैन्स में उनकी गदर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और वह फिल्म को लेकर लगातार ट्वीट भी कर रहे हैं।