खरगोन में पुल से गिरी बस, 15 यात्रियों की मौत, 20 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खरगोन में पुल से गिरी बस, 15 यात्रियों की मौत, 20 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। खरगोन में एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, लगभग 20 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस इंदौर जा रही थी, तभी पुल से फिसलकर नीचे गिर गई।

इलाके के स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। राज्य सरकार ने की वित्तीय राहत की घोषणा। उधर, कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दुर्घटना के बाद, मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवार के सदस्यों को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राज्य सरकार ने गंभीर रूप से घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए 50,000 रुपये, जबकि घायलों को 25,000 रुपये देने की भी घोषणा की।

बस के गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बोराड के 50 फीट ऊंचे पुल से बस नीचे गिरी है जिससे लोग हताहत हुए। बस माँ शारदा ट्रेवल्स की बताई जा रही है।

Previous articleनौकरी में सफलता चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर
Next articleUP में ‘द केरल स्टोरी’ को किया गया टैक्स फ्री, फिल्म को लेकर CM Yogi ने कही बड़ी बात