MS Dhoni Film: क्रिकेट के बाद धोनी फिल्मों में आजमा रहे हाथ, पत्नी साक्षी के साथ पहली तमिल फिल्म का किया ऐलान

MS Dhoni Film: क्रिकेट के बाद धोनी फिल्मों में आजमा रहे हाथ, पत्नी साक्षी के साथ पहली तमिल फिल्म का किया ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट में सफल इनिंग खेलने के बाद अब फिल्म जगत की ओर बढ़ रहे हैं। धोनी ने अपनी पहली तमिल फिल्म LGM- ‘लेट्स गेट मैरिड’ का ऐलान किया है। इससे धोनी के समर्थकों में खुशी की लहर है। फैंस ने उनके नए तमिल वेंचर के लिए बधाई दी है। क्रिकेट खिलाड़ी से प्रोड्यूसर बने धोनी ने शुक्रवार को मोशन पोस्टर जारी करते हुए फिल्म का नाम और कास्ट का ऐलान किया।

धोनी एंटरटेनमेंट प्रा.लि. (Dhoni Entertainment Pvt Ltd) के तहत बनी उनकी पहली तमिल फिल्म का नाम ‘एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड’ (LSG: Lets Get Married) रखा है। इस फिल्म में नादिया, हरिश कल्याण, इवाना और योगी बाबू लीड रोल में नजर आएंगे।

इस मूवी का मोशन पोस्टर एनीमेशन से बनाया गया है। धोनी इंटरटेनमेंट के तहत बनी इस फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमानी ने किया है। यह रमेश की भी पहली फिल्म है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी हैं। बताया गया है कि धोनी ने फिल्म मेकिंग का आगाज  बेहद कम बजट से किया है।