धोनी कचरा भी छू लें तो सोना बन जाता है: मैथ्यू हेडन

धोनी कचरा भी छू लें तो सोना बन जाता है: मैथ्यू हेडन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन अपने अंतिम दौर में है। इस सीजना का फ़ाइनल मुक़ाबला चार बार कि चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुक़ाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। हेडन का कहना है कि यदि धोनी कचरा भी छू लें तो वो सोना बन जाएगा।