मुहर्रम पर कल दिल्ली में बंद रहेंगे कई रास्ते, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

मुहर्रम पर कल दिल्ली में बंद रहेंगे कई रास्ते, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

देशभर में कल यानी शनिवार को मुर्हरम मनाया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कई इलाकों में ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। सबसे बड़ा जुलुस पुरानी दिल्ली से निकाला जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस ने मोहर्रम जुलूस को ध्यान में रखते हुए 29 जुलाई को ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव किया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से तय समय के दौरान निर्धारित या वैकल्पिक मार्ग से जाने की अपील की है। जाम में फंसने और परेशानियों से बचने के लिए पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी का खास ध्यान रखे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों को भी शनिवार दोपहर बाद से पहाड़गंज के बजाय अजमेरी गेट की तरफ से जाने की सलाह दी गई है। आज रात से ही कई रास्ते बंद हो जाएंगे।

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर बताया कि मोहर्रम जुलूस निकलने की वजह से ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दिल्ली वाले जुलूस के रास्तों से ना जाकर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। वरना ट्रैफिक जाम में फंस सकते है। इसके अलावा, लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय पहले निकले की अपील की है। जाम से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो का भी सहारा ले सकते है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आज रात करीब 9 बजे छत्ता शहजाद, कलां महल से निकाला जाएगा और कामरा बंगश, चितली कबर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार और हौज काजी से होकर गुजरेगा। जुलूस को फिर उसी रास्ते से वापस ले जाया जाएगा। इस दौरान देशबंधु गुप्ता रोड पर आने वाली और अजमेरी गेट और उससे आगे जाने वाली बसों को आराम बाग पर रोक दिया जाएगा और ये बसें चित्रगुप्त रोड पहाड़गंज के रास्ते वापस जाएंगी। पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक ताजिया जुलूस पूर्वी, उत्तरपूर्वी, शहादरा, उत्तरपश्चिम (इंद्रलोक और जहांगीरपुरी), दक्षिणपूर्वी (निजामुद्दीन), दक्षिण और पश्चिम जिलों में निकाले जाएंगे और ये अपने-अपने जिलों की स्थानीय करबलाओं पर जाकर समाप्त होंगे।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली बसों को भी आराम बाग पर रोक दिया जाएगा। वहीं कनॉट प्लेस और केंद्रीय सचिवालय की ओर जाने वाली बसें रानी झांसी रोड मंदिर मार्ग-पार्क स्ट्रीट से होती हुई उड़ान मार्ग पर समाप्त होंगी और काली बाड़ी मार्ग से वापस आएंगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यातायात के सुचारू प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जामा मस्जिद रोड/चावड़ी, आसफ अली रोड, जेएलएन मार्ग, नई सड़क, पंचकुइयां रोड, आउटर कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, रफी मार्ग, तुगलक रोड, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, जनपथ, लोधी रोड, जोर बाग सड़क पर दोपहर 12 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

एडवाइजरी में कहा गया है कि यातायात का सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए, जामा मस्जिद रोड/चावड़ी, आसफ अली रोड, जेएलएन मार्ग, नई सड़क, पंचकुइयां रोड, कनॉट प्लेस के बाहरी सर्कल, संसद मार्ग, रफी मार्ग, तुगलक रोड, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, जनपथ, लोधी रोड, जोर बाग रोड आदि पर दोपहर 12 बजे से रात 9.30 बजे तक यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

Previous articleदुनिया में कहीं भी दो घंटे में पहुंचाएगी ये फ्लाइट, रॉकेट से तेज होगी रफ्तार!
Next articleAther 450S ई- स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू, जल्द होगी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स