अंबानी फैमली में दौड़ी खुशी की लहर, ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

अंबानी फैमली में दौड़ी खुशी की लहर, ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

isha ambani gave birth to twins: भारत के सुप्रसिद्ध बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के परिवार में दो – दो खुशियां एक साथ आई है. मुकेश अंबानी-नीता अंबानी फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. 

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल अब जुड़वां बच्चों के पैरेंट बन गए हैं. अंबानी फैमिली ने कहा कि बेटी ईशा अंबानी और उनके हसबैंड आनंद पीरामल ने आज अपने जुड़वां बच्चों – एक लड़का और एक लड़की – का वेलकम किया. इनका नाम आदिया और कृष्णा रखा गया है.

अंबानी परिवार ने जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया, “हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीष प्राप्त हुआ है. ईशा और बच्चे, बच्ची आदिया और बेबी बॉय कृष्णा अच्छा कर रहे हैं.”

स्टेटमेंट में कहा गया है, “हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे इंपोर्टेंट फेज में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं.”