Mulayam Singh Yadav Death: लंबी बीमारी के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का देहांत

Mulayam Singh Yadav Death: लंबी बीमारी के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का देहांत

Mulayam Singh Yadav Death : समाजवादी पार्टी संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का देहांत हो गया है। उन्होंने गुडगांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। सपा प्रेसिडेंट ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेताजी नहीं रहे। मुलायम सिंह के निधन से पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बीते एक सफ्ताह से गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट थे। मेदांता हॉस्पिटल ने रविवार को ही उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया था कि वह आईसीयू में हैं। जहां विशेषज्ञों की टीम निरंतर नेता जी की देख रहे कर रह रहे  है। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी स्थिति नाजुक है और उन्हें जीवन रक्षक औषधि  पर रखा गया है। वहीं, सोमवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मेदांता हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।

समाजवादी पार्टी  अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जैसे ही ट्वीट करते हुए मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी साझा की तो पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी समर्थकों के साथ तमाम लोग अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं।