मुंबई में 26/11 जैसे हमले की साजिश पुलिस के Whatsapp पर आया धमकी भरा संदेश

मुंबई में 26/11 जैसे हमले की साजिश पुलिस के Whatsapp पर आया धमकी भरा मैसेज

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से धुआं -धुआं करने की साजिश रची जा रही है। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस के whatsapp पर एक धमकी भरा संदेश आया है। इस मैसेज में कहा गया हे कि मुंबई को उड़ाने की पूरी तैयारी है। कभी भी हमला किया जा सकता है। धमकी देने वाले ने कहा है कि यह हमला 26/11 हमले के तरह ही होगा। 

इस संदेश के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है। कहा गया है कि संदेश भेजने वाले की जांच में पुलिस जुट गई है। शुरुवाती जांच में पता चला है कि यह संदेश भारत के पड़ोसी नापाक मुल्क पाकिस्तान के नंबर से आया है। संदेश में कहा गया है कि मेरी जांच करोगे तो लोकेशन पाकिस्तान दिखायेगा, लेकिन विस्फोट मुंबई में होगा। धमकी देने वाले ने संदेश में लिखा है कि हिंदुस्तान में इस हमले को छह लोग अंजाम तक पहुचाएंगे।