क्या राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा से गुपचुप कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
कुछ दिनों पहले आप नेता राघव चड्ढा और बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक साथ मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पाॅट किया गया था। जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अब तक अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है।लेकिन आज सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए ट्वीट कर बधाई दी है।
आप सांसद संजीव अरोड़ा ने कुछ देर पहले ही परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सांसद ने ट्वीट किया, ‘मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे। मेरी बेस्ट विशेज।’ आप सांसद की बधाई के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि लगता है कपल ने सीक्रेट सगाई कर ली है। हालांकि इस बात में कोई सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है।
बता दें  हालांकि दोनों लोगों एक वीडियो वायरल सामने आया था। जिसमें दोनों को डिनर डेट पर स्पाॅट किया गया था । इस वीडियो के सामने आने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने रूमर्स पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था, ‘मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए, परिणीति के नहीं।’