Nagaland Assembly Election: BJP ने 20 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की, 40 सीटों पर सहयोगी NDPP लड़ेगी इलेक्शन

Nagaland Assembly Election: BJP ने 20 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की, 40 सीटों पर सहयोगी NDPP लड़ेगी इलेक्शन

भाजपा नागालैंड में 60 में से 20 सीटों पर असेंबली इलेक्शन लड़ेगी। अन्य 40 सीटों पर NDA गठबंधन में शामिल नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) अपने कैंडिडेट्स को उतारेगी। गौरतलब है कि नागालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि 2 मार्च को परिणाम आएंगे।

भारतीय जनता पार्टी  की तरफ से वृहस्पतिवार को 20 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई है। बीजेपी  ने कहा है कि हम नगालैंड की 60 में से 20 सीटों पर इलेक्शन लड़ेंगे। बाकी सीटें हमारे गठबंधन सहयोगी एनडीपीपी को दी गई हैं। बीजेपी की लिस्ट के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलोंगटकी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार है। यहां सीएम नेफ्यू रियो की नेतृत्व में बीजेपी सरकार चला रही है। असेंबली इलेक्शन के ऐलान से पहले ही सत्ता काबिज नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा (BJP) ने 2023 में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी।