एक साथ दो एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे नाना, पता चलने पर आपस में भिड़ गई थी दोनों अभिनेत्रियां

एक साथ दो एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे नाना, पता चलने पर आपस में भिड़ गई थी दोनों अभिनेत्रियां

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं जिनके अफेयर्स की चर्चा आज भी होती हैं। इन्हीं में से एक नाना पाटेकर ( Nana Patekar ) भी हैं। हमेशा गुस्से में दिखने वाले नाना का  अभिनेत्री आयशा झुल्का संग रिलेशनशिप आज भी लोगों की जुबान पर याद है।क्यों कि नाना के लिए  आयशा और मनीषा कोइराला ने जमकर मारपीट कर ली थी।

दरअसल,  आयशा झुलका ने बॉलीवुड में तब कदम रखा जब अभिनेता नाना पाटेकर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को डेट कर रहे थे। लेकिन आयशा की खूबसूरती के सामने नाना ने घुटने टेक दिए। नाना आयशा के प्यार में दीवाना हो गए थे।

फिल्म ‘आंच’ में नाना पाटेकर के अपोजिट एक्ट्रेस आयशा को कास्ट किया गया था। शूटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आने लगे। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। इनकी लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आया, जब मनीषा कोइराला ने रंगे हाथ नाना पाटेकर को आयशा संग पकड़ लिया था। यह देख मनीषा का दिल टूट गया था। नाना संग आयशा को देख मनीषा काफी गुस्सा हुईं थीं। यही वजह थी दोनों ही एक्ट्रेसेस की बीच काफी झगड़ा हुआ था। मनीषा ने आयशा को काफी खरी-खोटी सुनाई थी।

सच्चाई सामने आने के बाद मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के बीच भी खूब झगड़ा हुआ। दोनों के रिश्तें में कड़वाहट आ गई थी। जिसके बाद उनका रिश्ता टूट गया। मनीषा से रिश्ता टूटने के बाद नाना ने आयशा संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। जिसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे, लेकिन आयशा संग भी नाना का रिश्ता टिक नहीं पाया। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि एक शूट के दौरान नाना ने आयशा पर हाथ उठादिया था। जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

नाना पाटेकर संग आयशा जुल्का का रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला। आयशा ने साल 2003 में कंस्ट्रक्सन टाइकून समीर वशि से शादी कर ली और फिर इंडस्ट्री से दूर चली गईं। जिस वक्त आयशा ने शादी की वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं। शादी के बाद वो पूरी तरह से इंडस्ट्री से दूर हो गईं।

Previous articleकई सालों बाद बन रहा ऐसा दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर पड़ेगा सीधा असर
Next articleसिसोदिया ने जेल से देश के नाम लिखी चिट्ठी, कहा- ‘PM का कम पढ़ा लिखा होना देश के लिए खतरनाक’