National Youth Day 2023: पीएम मोदी ने युवा महोत्सव का किया शुभारंभ

National Youth Day 2023: पीएम मोदी ने युवा महोत्सव का किया शुभारंभ

देश के पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में 12 जनवरी से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का शुभारंभ करेंगे।  इससे पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने रोड शो के दौरान जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी।

PMO ने बताया था कि यह महोत्सव देश के सभी भागों की विविध संस्कृतियों को एक मंच देता है। यह प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है। इस वर्ष  राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है।

हुबली में रोड शो के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की बड़ी घटना भी सामने आई है । रोड शो के दौरान एक व्यक्ति अचानक उनके काफिले के करीब पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने का प्रयास किया। हालांकि सतर्कता बरतते हुए प्रधानमंत्री मोदी की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मी उसे किनारे खींच ले गए। इस मसले पर हुबली के पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में सेंधमारी से मना किया है। उनका कहना है कि पीएम की सिक्योरिटी  में कोई चूक नहीं हुई है।