NCB ने रेड को दिया अंजाम ,फिल्म स्टार शाहरुख के बेटे हुए गिरफ्तार पढ़े पूरा मामला !

NCB ने रेड को दिया अंजाम ,फिल्म स्टार शाहरुख के बेटे हुए गिरफ्तार पढ़े पूरा मामला !

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो NCB  ने शनिवार को कॉर्डेला द इम्प्रेस नाम के क्रूज पर रेड डाली। NCB को गुप्त जानकारी मिली थी कि शिप पर रेव पार्टी हो रही है। जिसके बाद उन्होंने रेड डाला । इस दौरान ड्रग्स की खेप बरामद हुई है। इसके साथ ही 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया  है। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी गिरफ्तार किया गया है उनसे पूछताछ चल रही है। NCB  ने सभी के ब्लड सैंपल इकट्ठा किये   हैं और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

रेव के अतिरिक्त  पूल पार्टी का भी  होनी थी

इस क्रूज में डीजे को भी बुलाया गया था और उनकी भी परफॉर्मेंस होनी  थी। इसके अतिरिक्त  इसमें पूल पार्टी भी रखी गई थी। दिल्ली की एक कंपनी ने इस क्रूज में आयोजन किया, इस केस में आयोजक से भी पूछताछ होगी ।

क्रूज  पर NCB रेड की पूरी कहानी का सच

पूर्व में खबर आई थी कि ये क्रूज 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर के बीच मुंबई से गोवा के लिए बुक कराया गया था। लेकिन अब NCB  के सूत्रों के अनुसार ,ये क्रूज शिप मुंबई से 2 अक्टूबर को 2 बजे निकलना था और गोवा जाए बिना समुद्र में ही सफर के बीच इसे 3 अक्टूबर को वापस मुंबई लाना था। इसी बीच NCB  के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को इसकी टिप मिली थी।

समीर वानखेड़े ने जब चेक किया, तो पता चला कि इस क्रूज शिप के ऑनलाइन सभी टिकट लगभग बुक हो चुके थे। कुछ सीटें रिक्त  थीं। NCB  टीम ने जितनी भी इस क्रूज शिप में सीटें रिक्त  थीं, वो बुक कराईं और वहां पहुंच गए। जैसे ही ये क्रूज शिप सफर के लिए मुंबई से प्रस्थान किया , कुछ ही क्षण बाद ही NCB ने अपनी कार्रवाई प्रारंभ  कर दी। इस क्रूज शिप में तकरीबन 1 हजार यात्री थे।

इससे पहले भी पकड़े गए हैं कई स्टार्स

मुंबई में रेव पार्टी कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व  भी इसमें कई स्टार पकड़े गए हैं। मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर विश्वास नागरे पाटील जब मुंबई में DCP और वेस्टर्न रीजन में अडिशनल सीपी थे, तब उन्होंने कई रेव पार्टी पर रेड डाली थी। एक रेड पार्टी में बॉलीवुड के एक विलेन का बेटा भी पकड़ा गया था। तब उस विलेन ने कहा था कि वो कसम खाता है कि उसका बेटा ड्रग्स ले ही नहीं सकता। मेडिकल रिपोर्ट में बॉलीवुड के उस विलेन के बेटे को क्लीन चिट मिल गई थी, लेकिन उस विलेन की बेटी को NCB ने सुशांत सिंह की मौत के बाद ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए पिछले वर्ष  बुलाया था।

Previous articleविश्व का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बनेगा जम्मू-कश्मीर ,केंद्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी , पढ़े पूरी खबर !
Next articleCM योगी का ऐलान, कोरोना काल के दौरान महामारी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे होंगे वापस पढ़े पूरी खबर !