NCERT की किताब में न्यायपालिका पर विवादित चैप्टर से सुप्रीम कोर्ट काफी नाराज है. शिक्षा मंत्री खेद जता रहे हैं. कह रहे हैं कि ”मी लॉर्ड, हम न्यायपालिका को विश्वास दिलाते हैं, आगे इस तरह की गलती नहीं होगी. मगर, सुप्रीम कोर्ट कह रहा है कि माफी काफी नहीं है. दरअसल, NCERT ने 8वीं क्लास की कोर्स बुक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाला चैप्टर जोड़ा गया था. इसमें भ्रष्टाचार और कोर्ट में लंबित मामलों को काफी हाईलाइट किया गया था, जिस पर CJI सूर्यकांत की नजर ठहर गई. उन्होंने कल इस पर स्वतः संज्ञान ले लिया और आज ही इस मामले पर सुनवाई हो गई, जिसके बाद से अब तक इस मामले में 5 बड़े अपडेट्स हैं,
पहला अपडेट ये है कि NCERT ने 8वीं क्लास की किताब से विवादित चैप्टर को हटा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में NCERT के निदेशक और शिक्षा मंत्रालय के स्कूल एजुकेशन सचिव को अवमानना का नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि न्यायपालिका को बदनाम करने की साजिश हुई, माफी काफी नहीं है. इस मामले में अगली सुनवाई अब 11 मार्च को होगी. दो हफ्ते में अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है यानी जो आदेश दिए गए हैं उन पर क्या कार्रवाई हुई है…ये बताना होगा.



