विपक्ष से मुकाबले के लिए एनडीए के बैनर तले 38 दल एकजुट, देखें पूरी लिस्ट

विपक्ष से मुकाबले के लिए एनडीए के बैनर तले 38 दल एकजुट, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में साथी दलों की संख्या 38 हो गई है। देशभर से क्षेत्रीय दल बड़ी संख्या में एनडीए में शामिल हैं। इन दलों में कई गुमनाम सी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे वैसी छोटी-छोटी पार्टियां भी हैं। वहीं, कुछ ऐसे दल हैं जो पहले एनडीए कुनबे का हिस्सा थे, लेकिन हाल में कई मुद्दों पर उपजी असहमति के कारण गठबंधन तोड़ दिया था। उधर, कांग्रेस द्वारा बुलाई गई बैठक में 26 दलों का साथ मिलने का दावा किया जा रहा है। सोमवार दोपहर तक NDA की बैठक में 24 पार्टियों की आने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन फिर शाम होते-होते ये संख्या बढ़ गई।

मीटिंग में शामिल होने वाली पार्टियों की पूरी लिस्ट

1. भारतीय जनता पार्टी (BJP)
2. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)(अजित पवार )
3. लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) रामविलास
4. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस)
5. अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK)
6. अपना दल (सोनेलाल)
7. नैशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
8. नैशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP)
9. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AISU)
10. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM)
11. मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF)
12. इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT)
13. नागा पीपुल्स फ्रंट, नागालैंड (NPF)
14. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) (RPI)
15. असम गण परिषद (AGP)
16. पट्टली मक्कल काची (PMK)
17. तमिल मनीला कांग्रेस (TMC)
18. यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL)
19. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)
20. शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त)
21. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP)
22. जननायक जनता पार्टी (JJP)
23. प्रहर जनशक्ति पार्टी (PJP)
24. राष्ट्रीय समाज पक्ष (RSP)
25. जन सुराज्य शक्ति पार्टी (JSSP)
26. कुकी पीपुल्स एलायंस (KPA)
27. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (मेघालय)
28. हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP)
29. निषाद पार्टी
30. अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस
31. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम)
32. जन सेना पार्टी (JSP)
33. हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP)
34. भारत धर्म जन सेना (BDJS)
35. केरल कामराज कांग्रेस (KKC)
36. पुथिया तमिलगम (PT)
37. शिवसेना (एकनाथ शिंदे)
38. गोरखा नैशनल लिबरेशन फ्रंट (GNLF)

Previous articleकंगना रनौत ने रणबीर और आलिया को लेकर किया बड़ा खुलासा, इनकी शादी को भी बताया फेक
Next articleटाटा की ये 3 SUV भारत में जल्द होंगी लॉन्च! जानें क्या होंगे इनके नाम