संसद भवन में मंगलवार सुबह एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पीएम मोदी समेत सभी एनडीए सांसद शामिल हुए. बैठक में NDA नेताओं की तरफ से बिहार चुनाव में शानदार जीत के लिए पीएम मोदी सम्मान किया गया. इस दौरान पीएम ने सांसदों को संबोधित किया और कई मुद्दों पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने सांसदों को जनता से जुड़ने की बात कही है. संसद भवन परिसर में हुई एनडीए संसदीय दल की मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक को लेकर बताया कि पीएम मोदी ने सारे सांसदों को देश के अपने राज्य के लिए क्षेत्र के लिए क्या क्या करना है उस पर अपनी बात रखी. इसके साथ ही रिफॉर्म पर जोर दिया है. केवल आर्थिक नहीं बल्कि हर क्षेत्र में रिफार्म में होने चाहिए. पीएम ने सांसदों से कहा कि लोगों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए काम करे.



