Neeraj Chopra :गोल्डन बॉय ने फिर रचा कीर्तिमान, लुसाने डायमंड लीग मीट जीतने वाले पहले इंडियन बने

Neeraj Chopa :गोल्डन बॉय ने फिर रचा कीर्तिमान, लुसाने डायमंड लीग मीट जीतने वाले  बने पहले इंडियन

ओलंपिक चैम्पियन जेवलिंग थ्रो प्लेयर Neeraj Chopra ने एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित किया है और वह डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब भी अपने नाम करने वाले पहले इंडियन बन गए. इसी के साथ वह 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी अपनी जगह बना ली हैं. वह यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले पहले इंडियन है. साथ ही उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले वर्ल्ड  चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है

गोल्डन बॉय (24) ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रथम प्रयास में जैवलिंग 89.08 मीटर रिपीट 89.08 मीटर दूर फेंका. यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है. वह इंजरी के चलते बर्मिंघम में हुए कॉमन वेल्थ गेम्स में पार्टिसिपेट नहीं कर पाए थे

हरियाणा में पानीपत जनपद के निवासी नीरज चोपड़ा डायमंड लीग का कोई खिताब अपने नाम करने वाले  पहले भारतीय बन गए हैं. गोल्डन बॉय से पूर्व चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के टॉप थ्री  में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय हैं.