NEET विवाद को लेकर कांग्रेस का सभी राज्य मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की

NEET विवाद को लेकर कांग्रेस का सभी राज्य मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की

NEET विवाद को लेकर कांग्रेस आज सभी राज्यों के मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली से लेकर लखनऊ और जयपुर से लेकर जम्मू तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग पार करके आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरानपुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई।

राजधानी दिल्ली में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।  पार्टी कार्यकर्ता NEET परीक्षा को कैंसिल कर दुबारा परीक्षा करवाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर की ओर मार्च भी किया लेकिन पुलिस की भारी तैनाती के बीच में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने कहा कि एनटीए शक के घेरे में है। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने भी यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के खिलाफ यहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई का कहना है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उसके सदस्यों को हिरासत में लिया गया।