नेपाल की मुद्रा जल्द ही चीन में छपेगी. नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने चीन की सरकारी कंपनी चाइना बैंक नोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन को बड़े मूल्यवर्ग के नोटों की डिजाइनिंग और प्रिंटिंग का ठेका दे दिया है। लेकिन इसी बीच नए नोटों के नक्शे को लेकर नेपाल और भारत के बीच एक बार फिर विवाद गर्म हो गया है.
नेपाल राष्ट्र बैंक ने विभिन्न NRs 50, NRs 500 और NRs 1,000 के नोटों को डिजाइन, छापने और सप्लाई करने के लिए चीन की इस सुरक्षा प्रिंटिंग कंपनी को अनुबंध दिया है. अधिकारियों के मुताबिक कंपनी को नोटों की आपूर्ति नौ महीने के भीतर करनी होगी. यह वही कंपनी है जिसने इससे पहले भी नेपाल के Rs 5, Rs 10, Rs 100 और Rs 500 के नोट छापे थे. पिछले दिनों NRB ने इसी कंपनी को 1,000 के 430 मिलियन नोट डिजाइन और प्रिंट करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट भी जारी किया था.



