नए साल से पहले कोरोना ने मचाया कोहराम, मास्क हुआ अनिवार्य

नए साल से पहले कोरोना ने मचाया कोहराम, मास्क हुआ अनिवार्य

कोरोना रिटर्न ने एक बार फिर से दहशत पैदा कर दी है। देश में गुरुवार को कोरोना के 338 नए मामले दर्ज किए गए। फिलहाल देश में 2669 कोरोना मामले सक्रिय हैं। केरल में तीन मौत की भी खबर सामने आ रही है। केरल, गोवा और महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 आने की पुष्टि हो चुकी है।

कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश के सभी स्वास्थ्य मंत्रियों के बैठक कर अलर्ट पर रहने और राजनीति को दूर रखने की सलाह दी थी। इसके साथ टेस्टिंग में तेजी लाने का आदेश दिया है। देश में सबसे ज्यादा केरल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में कोरोना सक्रिय है।

केरल के बाद महाराष्ट्र और गोवा में नए वेरिएंट आने के बाद कर्नाटक सरकार ने मास्क अनिवार्य कर दिया था। केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ ने सार्वजनिक स्थानों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की भी सलाह दी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आठ महीनों बाद कोरोना की वापसी हुई है। यहां एक पार्षद संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 पुराने वेरिएंट ओमिक्रॉन फैमिली से है। यह बहुत तेजी से फैलता है। सर्दी में इसके तेजी से फैलने की आशंका है। JN.1 से तेज बुखार, गले में खराश, नाक बहना और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानी होगी। इस नए वेरिएंट का पहला मामला अगस्त में लक्जमबर्ग में पाया गया। इस समय यह 36-40 देशों में फैल गया है।

ये है बचाव
1.बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें।

2.टूथब्रश, कंघी सहित दैनिक उपयोग की चीजें शेयर न करें।

3.हाथों को बार-बार धोते रहे और सैनिटाइजर जरूर लगाएं।

4.भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

5.किसी से बात करते समय कम से कम 10 मीटर की दूरी जरूर बनाएं।

6.आपको कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Previous articleसरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस की जगह अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा
Next articleभ्रष्टाचार मामले में तमिलनाडु सरकार के मंत्री पोनमुडी को 3 साल की जेल, पत्नी भी दोषी