New iPhone Tips: नया iPhone खरीदा? तुरंत ऑन करें ये 3 जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स

New iPhone Tips: नया iPhone खरीदा? तुरंत ऑन करें ये 3 जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स

नया iPhone खरीदना हमेशा एक्साइटिंग होता है, लेकिन कई बार फोन को खरीदने के बाद डिवाइस को अपडेट करना और कुछ जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स को एक्टिवेट करना भूल जाते हैं. हम आज आप लोगों को कुछ ऐसे काम के फीचर्स या फिर कह लीजिए कुछ ऐसी सेटिंग्स के बारे में बताएंगे जिन्हें ऑन करना बेहद ही जरूरी है जिससे कि आपको सेफ और सिक्योर एक्सपीरियंस मिले.

अगर आपके पास नया iPhone है और आपको फोन इस्तेमाल करने से पहले फोन में सेटिंग्स-फीचर्स को सेट करने के लिए कुछ मिनट निकालने होंगे. हम आज आपको कुछ सेटिंग्स बताने वाले हैं जो यूजर्स के लिए बेहतर सिक्योरिटी, ज्यादा प्राइवेसी और लंबी बैटरी लाइफ ऑफर करने में मदद करती है.

अटेंशन अवेयरनेस के साथ Face ID

Face ID बढ़िया फीचर है, लेकिन यह तब और भी बेहतर होगा जब आप असल में अपना फोन देख रहे हों. यह लोगों को आपके सोते समय या ध्यान भटकने पर आपका फोन अनलॉक करने से रोकता है. इसके लिए सेटिंग्स में जाएं, Face ID और पासकोड पर टैप करें. इसके बाद रिक्वायर अटेंशन पर क्लिक करें.

Find My iPhone एक्टिवेट करें

फोन खोना सबसे बुरा अहसास होता है और अगर आपने इसे इस्तेमाल भी नहीं किया है तो यह और भी बुरा हो सकता है. Find My आईफोन ऑन होने पर, आप अपने iPhone को ट्रैक कर सकते हैं, लॉक कर सकते हैं या दूर से भी फोन में मौजूद डेटा को डिलीट भी कर सकते हैं जिससे कि आपका जरूरी डेटा किसी गलत व्यक्ति के हाथों में न लगे. इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं, फिर [अपने नाम] पर क्लिक करें. इसके बाद Find My पर टैप करें, Find My iPhone पर क्लिक करें.

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें

यह डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए सबसे सुरक्षित फीचर में से एक है. इससे आप अपनी Apple ID को सुरक्षित रखेंगे. अगर किसी के पास आपका पासवर्ड है भी तो भी वह डिवाइस को एक्सेस नहीं कर पाएगा, क्योंकि इसके लिए कुछ खास कोड की जरूरत होगी जो सिर्फ आपके डिवाइस पर भेजा जाएगा. इस फीचर को ऑन करने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं. इसके बाद अपने नाम पर क्लिक करें. इसके बाद साइन-इन और सिक्योरिटी पर टैप करें. यहां आप लोगों को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर मिल जाएगा.