स्वामी चिन्मयानंद केस में नया खुलासा, लड़की ने दिल्ली से किया मां को फोन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज की एक छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद अब इस मामले में एक नया मोड़ खुल कर सामने आया है। शाहजहांपुर से गायब लड़की की तलाश में पुलिस जुटी है, और उसमें पता चला है कि लड़की अपने घर से एक लड़के के साथ दिल्ली के द्वारका इलाके में गई है।

जानकारी के मुताबिक लड़की ने द्वारका के पास एक नंबर से कॉल आया था, जिसमें उसने अपनी मां से बात किया है, और बताया है कि वह कहीं आई हुई है। और जब मौका मिलेगा तो उसे कॉल करेगी। लड़की की ये रिकॉर्डिग आजतक के पास मौजूद है।

सूत्रों के मुताबिक, लड़की एक लड़के के साथ दिल्ली गई है और कॉल करने से पहले वह द्वारका के एक होटल गोल्डन पैलेस में भी रुकी थी। यूपी और दिल्ली पुलिस की टीम ने वहां पर छापेमारी किया जहां से उन्होने लड़के का आईडी कार्ड भी बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने लड़की और उसकी मां के बीच हुई बात चीत की रिकार्डिंग भी बरामद कर लिया है। लड़की ने जहां से फोन किया था उसके पास लगे सीसीटीवी फुटेज से दोनों के वीडियो मिले हैं।

इन वीडियो के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, लड़की अपनी मर्जी से किसी लड़के के साथ गई है। जानकारों के मुताबिक, लड़का पीड़ित लड़की के साथ ही शाहजहांपुर के सुखदेव महाविद्यालय में पढ़ाई कर चुका है और लॉ का छात्र रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह कहना बेहद लाज़मी है कि लड़की, लड़के के कहने पर कहीं गई हो।

फिलहाल जब तक लड़की नहीं मिलती, तब तक कुछ भी पूरी तरह से कहना संभव नहीं है, लेकिन हालात और सबूत इशारा करते हैं कि लड़की के गायब होने में स्वामी चिन्मयानंद का हाथ नहीं भी हो सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और इस मामले में जल्द ही इस बात की पुष्टि हो जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles