ईरान में जारी जंग के बीच अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बड़ा हादसा हो गया है. न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट के रनवे पर फायर ट्रक ने यहुदियों से भरे एक विमान को टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि विमान में 100 लोग सवार थे. कहा जा रहा है कि मना करने के बावजूद ट्रक नहीं रुका और विमान से जा टकराया.
इस हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं तो वहीं अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. सभी उड़ानों को JFK हवाई अड्डा की ओर डायवर्ट कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान की यह टक्कर रनवे 4 के पास हुई, जब एयर कनाडा की CRJ-900 फ्लाइट टैक्सीवे से गुजर रही थी. टक्कर के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और बचाव टीमें पहुंची.


