असम में उल्फा से जुड़े अड्डों पर NIA की रेड,विस्फोटक सहित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

असम में उल्फा से जुड़े अड्डों पर NIA की रेड,विस्फोटक सहित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
nia raid in assam: असम में नेशनल इंटेलीजेंस एजेंसी (NIA) ने कई स्थानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई बैन उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) में युवाओं के दाखिले के मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने इस रेड में डिजिटल डिवाइस, विस्फोटक के साथ आपत्तिजनक दस्तावेज और ULFA से जुड़े  साहित्य बरामद की है।
NIA की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सात जनपदों में 16 अड्डों पर रेड डाली गई है। अफसरों ने बताया, यह छापेमारी कामरूप, नालबाड़ी, डिबरूगढ़ जैसे जनपदों में की गई।
अधिकारियों ने मुताबिक, उग्रवादी संगठन के लिए पैसे की वसूली, युवाओं को गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त करना और उनके ट्रेनिंग के लिए भारत-म्यांमार बार्डर पर ट्रेनिंग कैंप संचालित करने की जानकारी जांच एजेंसी को मिली थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आगे की जांच अभी चल रही है।