वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो भले ही अमेरिका के कब्जे में हों, लेकिन उनकी अकड़ कम नहीं हुई है. उन्होंने अमेरिका की धरती से उसके ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी है. ट्रंप का कहना है कि वेनेजुएला में जब तक नई सरकार का गठन नहीं हो जाता तब तक अमेरिका उसे चलाएगा. दूसरी ओर मादुरो ने मैनहैटन में अमेरिकी फेडरल कोर्ट में पेशी के दौरान खुद को वेनेजुएला का राष्ट्रपति बताया.
अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज एल्विन हेलरस्टीन के सामने पेश होते हुए मादुरो ने कोर्ट को बताया, उन्हें वेनेजुएला से जबरदस्ती लाया गया. मुझे पकड़ा गया था. मादुरो ने जज को संबोधित करते हुए कहा, मैं एक शरीफ आदमी हूं, अपने देश का राष्ट्रपति हूं. उन्होंने अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया.



