निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने पत्रकारों के हित में उठाई आवाज, बोले- संसद में उठाएंगे…

निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने पत्रकारों के हित में उठाई आवाज, बोले- संसद में उठाएंगे…
उत्तर प्रदेश :गोरखपुर जनपद में गठित हुई निषाद पार्टी प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय कर चुके हैं। चुनाव की तैयारी में जुटे MLC  संजय निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों की हित की आवाज उठाई है।
आज बलिया पहुंचे निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों की हित की आवाज उठाई है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं में पत्रकारों के लिए भी योजना लागू की जाए। MLC  ने कहा पत्रकारों के लिए सम्मान,सुरक्षा और योजना देने की आवाज संसद में उठाएंगे।
सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी  के साथ गठबंधन के ऐलान पर संजय निषाद ने कहा कि भैया अभी देखिए क्या करते हैं प्रतीक्षा करिये भारतीय जनता पार्टी में भी आ सकते हैं, वही संजय निषाद ने कहा राजभर की लड़ाई मै खुद लड़ रहा हूँ। पुलिस पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती के पूर्व इनका फिजिकल टेस्ट हो फिर बंदूक दिया जाय। फिजिकल टेस्ट में फेल होता है तो आफिस की नौकरी कराई जाये।
Previous articleUP के गाजियाबाद में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का खुलासा , 5 गिरफ्तार…
Next articleयोगी सरकार का बड़ा फैसला ,फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदला, जानें क्या है नया नाम…