भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि 1960 के दशक में उन्होंने अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) को हिमालय की नंदा देवी चोटी पर परमाणु शक्ति से चलने वाले निगरानी उपकरण लगाने की इजाजत दी थी, जिसका मकसद चीन पर नजर रखना था.
एक्स X पर एक पोस्ट में दुबे ने आरोप लगाया कि यह खुफिया ऑपरेशन कई फेस में किया गया था. पहला 1964 में जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान और बाद में 1967 और 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुआ.



