राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का हमला: कहा– देश के हितों से नहीं है कोई लेना-देना

राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का हमला: कहा– देश के हितों से नहीं है कोई लेना-देना

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाने साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश के हितों से कोई लेना देना नहीं है. उन्हें सदन के नियम कानून भी नहीं पता होते हैं. दुबे ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा SIR के विरोध करने से पता चलता है कि उन्हें अपने पिता राजीव गांधी द्वारा पारित कानून की भी जानकारी नहीं है.

निशिकांत दुबे के इस बयान के बाद कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी कहते हैं कि वह संसद का इस्तेमाल हमेशा विपक्षी सरकारों पर निशाना साधने पर करते हैं. प्रतापगढ़ी ने कहा कि पहले जो काम स्मृति ईरानी करती थी, अब वहीं काम निशिकांत दुबे कर रहे हैं.

देश के हित से कोई लेना-देना नहीं

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अपने एक बयान में कहते हैं कि राहुल गांधी देश के इतिहास में एकमात्र ऐसे विपक्ष के नेता हैं, जिन्हें देश के हितों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि क्या आपने उन्हें कभी गंभीर राजनीति करते देखा है? वह मुश्किल से दो मिनट के लिए मीडिया के सामने आते हैं. कई सत्रों में उनकी उपस्थिति शून्य रही है.

संसद के नियम ज्ञात नहीं

निशिकांत दुबे ने भी कहा कि संसद के कुछ नियम और आचार संहिताएं होती हैं. जिसके बारे में भी राहुल गांधी को नहीं पता है. उन्होंने कहा कि संसद का नियम 349 के कहता है कि कोई भी सदस्य सदन में बोलने के तुरंत बाद सदन नहीं छोड़ सकता और अगर कोई सदस्य बोलना चाहता है, तो उसे सदन में बैठना चाहिए. मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने सदन के नियम नहीं पढ़े हैं. क्योंकि वह अपनी बात कहकर तुरंत सदन से बाहर निकल जाते है, फिर कहते हैं कि मुझे कोई माइक नहीं देता. उन्होंने कहा कि कम से कम वह मल्लिकार्जुन खरगे से ही सीख ले कि सरकार कैसे काम करती है.

‘अपने पिता द्वारा पारित कानून के बारे में भी नहीं पता है’

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी बिहार में चल रहे एसआईआर का विरोध कर रहे हैं. जबकि उन्हें ये पता होना चाहिए कि युवा वोटरों को आकर्षित करने के लिए राजीव गांधी खुद ही ये कानून लेकर आए थे. उन्होंने कहा कि एसआईआर पर राहुल गांधी का बयान दर्शाता है कि उन्हें अपने पिता द्वारा पारित कानून की भी जानकारी नहीं है. दुबे ने कहा कि इस एसआईआर का मतलब मतदाता सूची से उन वोटर्स को बाहर निकलना जो पात्र नहीं है, जिसमें बांग्लादेश के घुसपैठिए भी शामिल हैं और बांग्लादेशी घुसपैठिए से साथ मिलकर सरकार नहीं बनाई जा सकती है.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रोविजनल रिपोर्ट कहती है कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी जीत हुई है. स्थाई रिपोर्ट तब बनेगी जब हम पीओके पर कब्जा कर लेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि अब अगर पाकिस्तान से बात होगी तो उस कश्मीर को वापस लेने की जिस पर पाकिस्तान 1947 से कब्जा किए हुए है.

निशिकांत दुबे का वीडियो यहां देखे:

 

मोदी ने खासतौर पर इसी काम पर रखा है

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पलटवार करते हुए कहा कि निशिकांत दुबे अकेले ऐसे सांसद नहीं हैं जो पूरी तरह से गैर जिम्मेदार हैं. उन्होंने लगातार संसद का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं, खासकर गांधी परिवार पर निशाना साधने के लिए किया है. प्रतापगढ़ी ने कहा कि मुझे लगता है कि मोदी जी ने उन्हें खास तौर पर इसी काम के लिए नियुक्त किया है. निशिकांत दुबे से पहले स्मृति ईरानी यह काम करती थीं.

इमरान प्रतापगढ़ी का वीडियो यहां देखे: