Nitish Kumar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ पूर्ण ,कुल 31 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया

Nitish Kumar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ पूर्ण ,कुल 31 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया
Nitish Kumar Cabinet Expansion:  बिहार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन वाली महागठबंधन सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार हो गया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के 31 एमएलए और एमएलसी ने आज मंत्री पद के किए शपथ ग्रहण किया । राज्यपाल फागू चौहान ने महागठबंधन के सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया  लालू प्रसाद यादव हिस्सा नही लिए, RJD से सबसे अधिक 16 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। जनता दल यूनाइटेड से 11 मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय MLA  को मंत्री बनाया गया है। विभागों के विभाजन होने की आज ही होने की उम्मीद है।

लगभग 52 मिनट तक शपथग्रहण समारोह चला 

राजधानी पटना के राजभवन में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण समारोह करीब 52 मिनट तक चला। एक साथ 5 मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कुल 31 नेता मंत्री बनाए गए , जिनमें से राष्ट्रीय जनता दल से 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय ने शपथ ग्रहण किया।  बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने सभी नव नियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सीएम और डिप्टी सीएम के पास हैं ये विभाग 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पास रखेंगे गृह मंत्रालय, डिप्टी सीएम को मिला वित्त विभाग , पूर्ववर्ती सरकार में जो विभाग भारतीय जनता पार्टी के पास थे वो सभी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मंत्रियों में दिए जाएंग। इसके अतिरिक्त जनता दल यूनाइटेड JDU के कुछ पुराने मंत्रालय को भी आरजेडी को बांटा जा सकता है।