Monday, October 7, 2024

रूस में तापमान कितना ही माइनस में चला जाए, भारत से दोस्ती हमेशा प्लस में रही: पीएम नरेंद्र मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और रूस के रिश्तों पर बात की तथा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जमकर तारीफ भी की। पीएम मोदी ने कहा कि रूस में सर्दी के मौसम में तापमान कितना ही माइनस में क्यों न चला जाए, लेकिन भारत और रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में ही रही है। दोनों देशों के बीच गर्मजोशी से भरा यह रिश्ता आपसी विश्वास और आदर की मजबूत नींव पर टिका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में एक गाना गाया जाता है, ‘सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी।’ ये गाना भले ही पुराना हो गया है, लेकिन भावनाएं सदाबहार हैं। राज कपूर, मिथुन दा जैसे कलाकारों ने भारत और रूस की दोस्ती को मजबूत किया है। हमारे रिश्तों की मजबूती कई बार परखी गई है और हर बार हमारी दोस्ती उभरकर सामने आई है। मैं विशेष रूप से अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व की सराहना करना चाहूंगा। उन्होंने 2 दशकों से अधिक समय से इस साझेदारी को मजबूत करने के लिए अद्भुत काम किया है। यह पिछले 10 वर्षों में छठी बार है इन वर्षों में हम 17 बार एक-दूसरे से मिले हैं। इन सभी बैठकों से विश्वास और सम्मान बढ़ा है। जब हमारे छात्र संघर्ष में फंस गए थे, तो राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें भारत वापस लाने में हमारी मदद की। मैं एक बार फिर मित्र राष्ट्रपति पुतिन और रूस के लोगों को धन्यवाद देता हूं.

मोदी ने कहा कि आज ग्लोबल इकोनॉमी की वृद्धि में 15 प्रतिशत भारत की हिस्सेदारी है। आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होना तय है। वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चुनौती को चुनौती देने में भारत सबसे आगे रहेगा। मेरे तो डीएनए में है चुनौती को चुनौती देना। इस दौरान लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे।

प्रधानमंत्री बोले, 2014 से पहले हम निराशा की गर्त में डूब चुके थे, हताशा और निराशा ने हमको जकड़ लिया था। आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है और यही भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में जीत का जश्न आपने भी मनाया होगा, विश्व कप जीतने की असली कहानी भी जीत का सफर ही है। आज का युवा भारत आखिरी गेंद और आखिरी क्षण तक हार नहीं मानता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles