सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में अब न्याय की सुगबुगाहट तेज हो गई है. गौतमबुद्धनगर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए एक ऐसा सवाल पूछा है, जिसने नोएडा अथॉरिटी की नींद उड़ा दी है. कोर्ट ने पूछा- जब गड्ढे की जिम्मेदारी नोएडा अथॉरिटी की थी, तो उन्हें आरोपी क्यों नहीं बनाया गया?
आरोपी बिल्डरों की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने दलील दी कि जिस गड्ढे में कार डूबी, उसमें 2021 से पानी भर रहा था. फंड स्वीकृत होने के बावजूद नोएडा अथॉरिटी ने इसे ठीक नहीं कराया.



