Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से अटके मेट्रो प्रोजेक्ट को नए सिरे से तैयार किया जाएगा. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक प्रस्तावित मेट्रो रूट में बदलाव करते हुए नई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दरअसल, पहले जो DPR तैयार की गई थी उसे केंद्र सरकार ने आपत्तियां के साथ वापस लौटा दिया था. इसके बाद अब पूरे प्रोजेक्ट को नई सिरे से डिजाइन किया जा रहा है ताकि इसे जल्द मंजूरी मिल सके.
पहले इस रूट पर करीब 11 स्टेशन प्रस्तावित थे, लेकिन अब इसे छोटा कर दिया गया है. नई योजना के तहत करीब 7:30 किलोमीटर लंबे रूट पर पांच स्टेशन बनाए जाएंगे. इन स्टेशनों को सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक के आसपास प्रस्तावित किया गया है.अधिकारियों का मानना है कि छोटा और व्यावहारिक रूप बनाने से प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने में आसानी होगी और लागत भी नियंत्रित रहेगी.


