‘बॉयज लॉकर रूम’ साजिश के नोएडा से जुड़े तार, ये है नया खुलासा

नई दिल्ली, राजसत्ता एक्सप्रेस। अश्लील बातों के लिए इंस्टाग्राम पर बनाए चैट ग्रुप बॉयज लॉकर रूम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। चैट ग्रुप बॉयज लॉकर रूम की पड़ताल कर रही पुलिस को नई बात पता चली है। दरअसल, इस ग्रुप को बनाने वाला नोएडा का एक बालिग लड़का है। इसी लड़के ने अपने दोस्तों को ग्रुप में जोड़ा और इस तरह इसमें बाकि लड़के भी जुड़ते गए। अभी तक कहा जा रहा है था कि इस ग्रुप में सिर्फ नाबालिग लड़के ही थे, लेकिन इस ग्रुप में चार बालिग लड़कों के शामिल होने की बात भी शामिल आई है। ये लड़के अश्लील चैट के लिए अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों की फोटो डालते थे।

मामले की जांच कर रही साइबर सेल को ये भी पता चला है कि ग्रुप में शामिल लड़के अलग-अलग स्कूल के थे। दिल्ली के अलावा इसमें नोएडा और एनसीआर के छात्र शामिल थे। मामले में साइबर सेल ने अभी तक एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी का फोन जब्त कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: ‘बॉयज़ लॉकर रूम’ के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #GirlsLockerRoom, अश्लील चैट में लडकियां भी कम नहीं

क्या है बॉयज लॉकर रूम ग्रुप?
बॉयज लॉकर रूम रविवार को ट्विटर पर टॉप में ट्रंड कर रहा था। इस नाम से इंस्टाग्राम पर एक चैट ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप में सभी स्कूली लड़के शामिल थे। आरोप है कि इस ग्रुप में लड़कियों की फोटो डालकर अश्लील चैट की जाती थी। आरोप ये भी है कि ग्रुप में लड़कियों के गैंगरेप का भी प्लान बनाया जाता था। ग्रुप में शामिल ज्यादातर लड़के दिल्ली के हैं। मामले की जांच दिल्ली पुलिस साइबर सेल कर रही है। पुलिस ने कई धाराओं के तहत आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

इंस्टाग्राम का जवाब
साइबर सेल के नोटिस के बाद इंस्टाग्राम ने जवाब दिया है। इंस्टाग्राम ने इस चैट ग्रुप को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इंस्टाग्राम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि हमने मामले को गंभीरता से लिया है। इंस्टाग्राम ने कहा कि सभी यूजर्स को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए।

Previous article‘बॉयज़ लॉकर रूम’ के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #GirlsLockerRoom, अश्लील चैट में लडकियां भी कम नहीं
Next articleWhatsApp पर एक मैसेज… और घर बैठे मंगाइये स्मार्टफोन, पढ़िये कैसे