noida wall collapse: नोएडा सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिराने से 4 की मौत,सीएम योगी ने जताया शोक

UP: नोएडा सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिराने से 4 की मौत,सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार ढहने से बड़ी दुर्घटना हुई । जलवायु विहार में नाली की सफाई के दौरान यह दीवार गिर गई। उस दौरान वहां कुल 12 मजदूर सफाई कार्य कर रहे थे। इस दुर्घटना में चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई है।

वहीं, दीवार के नीचे  में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। कई जख्मी मजदूरो को नोएडा के कैलाश अस्पताल और जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी सुहास येलवाई सहित सभी अफसर घटना स्थल पर पहुंच गये है।

मौके पर फायर, पुलिस और प्राधिकरण के आला अफसर उपस्थित है। मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख  जताया है। मुख्यमंत्री ने सीनियर अफसरों को घटना स्थल पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर बचाव कार्य  करने के निर्देश दिए हैं।